स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए 332 करोड़ रुपये का बजट : आजाद
देश में स्वाइन फ्लू का पहला मामला इस वर्ष मई महीने में सामने आया था।
आजाद ने लोकसभा में कहा, "केंद्र सरकार ने अभी तक स्वाइन फ्लू के लिए 332.92 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। राज्यों को प्रत्यक्ष वित्तीय मदद के रूप में ओसेल्टामिवीर की आपूर्ति की गई है और उन्हें प्रशिक्षण मुहैया कराया गया है।"
गुरुवार की देर शाम तक के आंकड़ों के अनुसार देश में स्वाइन फ्लू के कारण अब तक 537 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 16,000 से अधिक लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं।
केंद्र सरकार ने महामारी पर नियंत्रण करने के लिए पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में केंद्रीय द्रुत प्रतिक्रिया दल भेजे हैं।
आजाद ने कहा, "चूंकि अब ज्यादातर मामले राजस्थान और केरल में सामने आ रहे हैं, लिहाजा केंद्रीय द्रुत प्रतिक्रिया दल इन राज्यों में दौरा कर रहे हैं।"
आजाद ने बताया कि देश भर में फ्लू के नमूनों की जांच के लिए 41 प्रयोगशालाओं को सक्रिय किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications