दो वर्षो में सभी मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक फोटो पहचान पत्र : निर्वाचन आयोग
यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में चावला ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि निर्वाचन आयोग देश के 74 करोड़ मतदाताओं को अगले दो सालों के भीतर इलेक्ट्रॉनिक फोटो पहचान पत्र जारी कर देगा। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "पिछले लोकसभा चुनाव तक निर्वाचन आयोग ने 58.2 करोड़ मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक फोटो पहचान पत्र जारी कर दिए हैं।"
उन्होंने कहा, "केरल, तमिलनाडु और त्रिपुरा में हमने सौ फीसदी काम पूरा कर लिया है। राजस्थान और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 97 और 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications