भाजपा के लिए राजनाथ और रमन ने किया झारखण्ड में प्रचार
राजनाथ ने दो रैलियों को संबोधित किया जबकि रमन सिंह पिछले दो दिनों से लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
देवघर जिले के मधुपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने झारखण्ड की बदहाल स्थिति के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही राज्य में स्थायी व पारदर्शी सरकार दे सकती है। उन्होंने जनता से आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की।
रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "कांग्रेस मधु कोड़ा और शिबू सोरेन जैसे नेताओं को संरक्षण दे रही है। पिछले तीन सालों में झारखण्ड का बहुत नुकसान हुआ है। यदि भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिला तो झारखण्ड छत्तीसगढ़ के मुकाबले चार कदम अधिक विकास करेगा।"
उन्होंने पिछले दो दिनों में पांच चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications