बेल्जियम के प्रधानमंत्री रॉम्पुई यूरोपीय संध के अध्यक्ष चुने गए (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थायी अध्यक्ष का प्रावधान लिस्बन संधि के दौरान किया गया था। इसी संधि के तहत एक दिसंबर तक स्थायी अध्यक्ष चुना जाना था।
इस पद के लिए 62 वर्षीय रॉम्पुई को जर्मनी और फ्रांस जैसे बड़े देशों का समर्थन मिला। जापानी मूल के रॉम्पुई 11 महीने पहले बेल्जियम के प्रधानमंत्री बने थे। परंतु इसी दौरान ही वह अपने देशों के दो समुदायों फ्लेमिस और वालोनियान के बीच शांति स्थापित करने में सफल रहे।
जानकारों का कहना है कि वार्ता कौशल और उनकी सामान्य छवि की वजह से उनके ईयू अध्यक्ष बनने में मदद मिली।
उधर, ब्रिटेन की कैथरीन एश्टन को ईयू की विदेश नीति समिति का प्रमुख बनाया गया है। वह फिलहाल ईयू की व्यापार आयुक्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications