इंदौर में छा़त्रा ने की आत्महत्या
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लसूड़िया थाना क्षेत्र की स्कीम नम्बर 78 में रहने वाले कमल यादव की बेटी अनामिका यादव ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अनामिका 12 वीं की छात्रा थी।
लसूड़िया थाने के प्रभारी वी. एस. द्विवेदी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया है कि अनामिका गणित विषय लेकर 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसके परिजनों के अनुसार गणित में कुछ कमजोर थी और इस वजह से वह तनाव में रहती थी। परिजनों का कहना है कि इसी तनाव के चलते उसने शुक्रवार की सुबह दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications