नक्सलियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना नहीं : गृह सचिव
पिल्लई ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "नक्सली संगठन अपने आप में आतंकवादी संगठन है। नक्सलियों की हर कार्रवाई आतंकवादियों जैसी है। वे अक्सर स्कूलों, पंचायत भवनों और टेलीफोन टावरों को निशाना बनाते हैं।"
उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य नक्सल प्रभावित इलाकों में नागरिक प्रशासन बहाल करना और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना है। हमने कभी ऐसा नहीं कि हम उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई करेंगे।"
उन्होंने इस बात पर जोर दिया की नक्सलियों के सफाए के लिए राज्यों के बीच समन्वय जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications