सोनिया के बाद अब राहुल करेंगे झारखण्ड में रैलियां
सोनिया ने शुक्रवार को राज्य के धनबाद और दुमका जिले में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया जबकि राहुल शनिवार को प्रदेश में चार चुनावी रैलियां करेंगे।
पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव शैलेश कुमार ने बताया, "राहुल शनिवार को चार रैलियां करेंगे। एक रैली रांची स्थित कांके में होगी।"
उल्लेखनीय है कि चुनावी तारीखों की घोषणा के पहले राहुल ने अपने दो दिवसीय प्रदेश प्रवास के दौरान राज्य के नौ जिलों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने दलितों और जनजातीय लोगों को पार्टी के पक्ष में लुभाने की कोशिश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications