बाल अधिकारों के क्षेत्र में भारत का काम अच्छा लेकिन प्रगति धीमी: यूनिसेफ
करीन होलशोफ ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा," सभी मुद्दे सही दिशा में हैं लेकिन चाल अभी भी धीमी है। भारत को 2015 तक सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए ग्रामीण इलाकों में इसके विकास में और अधिक तेजी लाने की आवश्यकता है।"
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा बच्चों के अधिकारों पर कंवेंशन (सीआरसी) को अपनाए जाने की 20 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक समारोह में बोल रहीं थीं।
करीन होलशोफ ने कहा कि वर्ष 1992-93 से लेकर 2005-06 तक स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि हुई है। छह से लेकर दस वर्षीय लड़कियों की उपस्थिति में 61 से 81 फीसदी की वृद्धि हुई है।
गौरतलब है कि इस अवसर पर योजना आयोग की सदस्य सईदा हमीद द्वारा यूनिसेफ का 'विश्व बाल रिपोर्ट 2009' पर विशेष संस्करण जारी किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications