कराची में है तालिबान प्रमुख मुल्ला उमर !
मुल्ला उमर ने ओसामा बिन लादेन और अलकायदा के अन्य नेताओं को उस समय पनाह दी थी, जब उन्होंने अमेरिका में 9/11 के हमले की साजिश रची थी। मुल्ला उमर अफगानिस्तान के क्वे टा में रह रहा था। अफगानी तालिबान शूरा (परिषद) का मुख्यालय वहीं पर स्थित था। लेकिन अमेरिका ने जब वर्ष 2001 में अफगानिस्तान पर हमला किया तो वह कंधार को छोड़कर अन्यत्र चला गया।
अमेरिकी खुफिया विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों और सीआईए के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने द वाशिंगटन टाइम्स को बताया है कि मुल्ला उमर, रमजान महीने की समाप्ति के बाद पिछले महीने कराची चला गया था।
अधिकारियों ने कहा है कि मुल्ला उमर ने कराची में एक नई वरिष्ठ नेतृत्व परिषद का उद्घाटन किया। समाचार पत्र के अनुसार पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि इस अमेरिकी रिपोर्ट से वे चकित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications