अब पोलाइमर नोट बाजार में उतारने की सरकार की योजना
वित्त राज्यमंत्री नमो नारायाण मीणा ने लोकसभा में कहा, "नोटों की उम्र बढ़ाने के लिए सरकार ने प्रयोग के तौर पर 10 रुपये के 100 करोड़ नोटों को बाजार में उतारने का फैसला किया है।"
उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने नोटों की खरीददारी की प्रकिया आंरभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि पोलाइमर नोट सबसे पहली बार आस्ट्रेलिया में प्रचलन में आया था। इसके बाद नेपाल, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनीया, रोमानिया, बरमूडा, ब्रुनेई और वियतनाम में भी पोलाइमर नोट चलाए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications