बंद उर्वरक इकाइयों को फिर से चालू करने पर विचार कर रही है सरकार

केंद्रीय उर्वरक व रसायन राज्य मंत्री श्रीकांत कुमार जेना ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा, "यूरिया क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने के लिए निवेशकों को आकर्षित करने की एक नई निवेश नीति पहले ही घोषित की जा चुकी है।"

उठाए गए अन्य कदमों का जिक्र करते हुए जेना ने कहा, "यूरिया के स्वदेशी उत्पादन में वृद्धि के लिए सरकार बंद इकाइयों को फिर से शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।"

जेना ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो से उत्पादन क्षमता में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, क्योंकि इस क्षेत्र के लिए जरूरी गैस की कमी एक बड़ा कारण रहा है। इसके कारण देश बड़ी मात्रा में यूरिया के आयात पर निर्भर रहा है।

जेना ने गुरुवार को लोकसभा में कहा था कि यूरिया के आयात में कमी लाने के लिए सरकार विदेशों में संयुक्त उपक्रम स्थापित करने के लिए भी उत्सुक है।

जेना ने कहा, "सरकार यूरिया क्षेत्र की आयात निर्भरता घटाने के लिए गैस संपन्न देशों में उर्वरक के संयुक्त उपक्रम स्थापित करने को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+