हेडली से संबंध नकारने के बाद मुंबई लौटीं कंगना
कंगना ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भांबला गांव में स्थित अपने पैतृक निवास पर कुछ समय बिताया। इसी दौरान उनके पिता ने कड़े शब्दों में अपनी बेटी और हेडली के बीच किसी प्रकार का संबंध होने की बात को सिरे से खारिज किया था।
कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने फोन पर आईएएनएस से हुई बातचीत के दौरान कहा, "कंगना शुक्रवार को मुंबई लौट गई। वह अपनी दादा के निधन पर शिमला आई थी। उसका कार्यक्रम काफी व्यस्त है और मुंबई लौटकर वह उसमें व्यस्त हो जाएगी।"
अमरदीप ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी बेटी का हेडली से किसी प्रकार का संबंध नहीं रहा है। बकौल अमरदीप, "मेरी बेटी का लश्कर के आतंकवादी हेडली के साथ कोई संबंध नहीं रहा है। उसने हेडली से न तो कभी बात की है और न ही उसकी हेडली से कभी मुलाकात ही हुई है। कंगना पर इस प्रकार का आरोप लगने के बाद हम काफी परेशान हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications