बर्फीली हवाओं ने हिमाचल प्रदेश में 8 की जान ली
एक अधिकारी ने बताया कि 13,050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे को पार करते हुए 75 से अधिक लोग दोपहर लगभग 1.30 बजे तेज बर्फीली हवाओं में फंस गए थे।
कुल्लू के उपायुक्त बी.एम. नांता ने आईएएनएस को बताया, "आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि बाकी लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। सभी लोग लाहौल घाटी से आ रहे थे।"
नांता के मुताबिक बर्फीली हवाओं की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले अधिकांश लोग बिहार और झारखंड के प्रवासी मजदूर थे।
उन्होंने कहा, "सभी मजदूरों को खराब मौसम में रोहतांग दर्रे को पार न करने की हिदायत दी गई थी लेकिन उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज किया। इसी का नतीजा रहा कि उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।"
मुश्किल हालात से गुजरकर अपनी जान बचाने वाले 67 मजदूरों को मनाली से 35 किलोमीटर दूर स्थित मारही नाम के कस्बे में ले जाया गया है।
स्थानीय प्रशासन की मदद से उनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही उन्हें गर्म कपड़े भी मुहैया कराए गए हैं।
भारी हिमपात के कारण रोहतांग दर्रे को आम यातायात के लिए नौ नवंबर को ही बंद कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications