पूर्व केंद्रीय मंत्री बी. शंकरानंद का निधन
परिवार के सदस्यों के मुताबिक शंकरानंद का निधन बेलगाम स्थित एक निजी अस्पताल में हुआ। किडनी में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें 18 नवम्बर को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
शंकरानंद आठ बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। लोकसभा में वह चिक्कोडी संसदीय क्षेत्र प्रतिनिधित्व करते थे। वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव में वह हार गए थे और तभी से वह सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे।
शंकरानंद बहुचर्चित बोफोर्स कांड की जांच के लिए गठित की गई संसदीय समिति के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि स्वीडिश होवित्जर तोपों के सौदे में कोई दलाली नहीं ली गई थी और न ही इसमें कोई अनियमितता बरती गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications