एयर कनाडा ने उड़ानों में इंटरनेट सेवा प्रारंभ की

उड़ानों की राष्ट्रीय सेवा एयर कनाडा ने कहा कि उसकी टोरंटो-लॉस एंजेलिस और मांट्रियल-लॉस एंजेलिस मार्ग की उड़ानों में गुरुवार से ये सेवाएं शुरू हो गई हैं।

यात्री अपने लेपटॉप या व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (पीईडी) पर इंटरनेट की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक उड़ान में लेपटॉप पर यह सुविधा लेने पर 9.95 डॉलर देने होंगे जबकि पीईडी पर इसके लिए 7.95 डॉलर की रकम अदा करनी होगी।

इस समय उड़ानों में इंटरनेट सेवा का परीक्षण चल रहा है। एयर कनाडा ने एक वक्तव्य में कहा है कि 29 जनवरी तक परीक्षण उड़ानें चलेंगी। अन्य मार्गो पर यह सेवा शुरू करने से पहले जहां इन सेवाओं को शुरू किया गया है वहां के परिणामों का विश्लेषण किया जाएगा।

एयर कनाडा की विपणन निदेशक लुइस मैककेनवेन का कहना है, "एयर कनाडा, देश की ऐसी पहली उड़ान सेवा है जिसने ग्राहकों के लिए उड़ान के दौरान इंटरनेट का उपयोग करने की सुविधा शुरू की है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+