वर्ष 2014 तक 300 अरब डॉलर निर्यात का लक्ष्य होना चाहिए : एसोचैम

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) का कहना है कि वर्ष 2014 तक देश में 300 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हर हाल में रखा जाना चाहिए, क्योंकि तब तक वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं सुधर जाएंगी।

एसोचैम की अध्यक्ष स्वाती पीरामल ने वाणिज्य मंत्रालय को निर्यात पर सौंपी गई एक आकलन रिपोर्ट में कहा है, "निर्यात क्षेत्र को स्थायी समर्थन की आवश्यकता है क्योंकि आर्थिक मंदी के दौरान यह क्षेत्र सबसे अधिक पीड़ित हुआ है।"

पीरामल ने कहा है, "वर्ष 2014 तक 300 अरब डॉलर निर्यात का राष्ट्रीय लक्ष्य सही दिशा में एक कदम होगा, जिसके लिए परामर्श की प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी जानी चाहिए।"

देश की निर्यात क्षमता बढ़ाने के लिए अपनी बहु आयामी रणनीति में एसोचैम ने प्रमुख बंदरगाहों पर निर्यातकों के लिए अलग स्थान का आह्वान करने के साथ ही यह भी सुझाव दिया है कि निर्यात पर न्यूनतम वैकल्पिक कर (मैट) हटा दिया जाना चाहिए।

एसोचैम के अनुसार माल ढुलाई दरें भी ऊंची हैं और उन्हें नियंत्रित किए जाने की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+