चोरी के आरोप में किशोरी को जलाया, छात्राओं की पिटाई
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पटना के करीब कथित रूप से एक 12 वर्षीय लड़की को मात्र 1400 रुपए की चोरी के आरोप में जला दिया जाता है तो दूसरी ओर कैमूर में एक शिक्षक द्वारा 15 छात्राओं को पीट-पीटकर घायल कर दिया जाता है।
पटना के दानापुर थाना क्षेत्र की छोटी मछुआ टोली निवासी गोपाल राम की 12 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी को गुरुवार को उसके ही पड़ोसी लाल बाबू के परिजनों ने 1400 रुपए चुराने के आरोप में कथित रूप से केरोसिन तेल छिड़ककर जला दिया।
दानापुर थाना के प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रीति सातवीं कक्षा की छात्रा है। गुरुवार को जब वह स्कूल से आई तब उसके पड़ोसियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए हाथ-पैर बांध कर केरोसिन तेल छिड़ककर उसे जला दिया।
उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में प्रीति को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कुमार के मुताबिक प्रीति के बयान पर इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना के सभी आरोपी फरार हैं।
उधर, राजधानी से लगभग 150 किलोमीटर दूर कैमूर जिले के मुठानी गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में एक शिक्षक देवेन्द्र प्रसाद ने छठी कक्षा की छात्राओं की कथित रूप से लात और घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इससे 15 छात्राएं घायल हो गईं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
कैमूर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज सिन्हा के मुताबिक आरोप है कि गुरुवार को शिक्षक कक्षा से पढ़ाकर निकल रहे थे, तभी पीछे से किसी छात्रा ने कुछ बोल दिया। इससे तमतमाए शिक्षक ने सभी छात्राओं को पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications