भारतीय नौसेना में पहली बार महिला नेवीगेटर्स नियुक्त
हरियाणा की उप लेफ्टिनेंट अम्बिका हूडा और उत्तर प्रदेश की उप लेफ्टिनेंट सीमा रानी शर्मा को यहां आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें 'विंग' से सम्मानित किया गया।
भारतीय नौसेना के कमांडर रॉय फ्रांसिस ने आईएएनएस से कहा, "हूडा पहले 'शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑब्जर्वर कोर्स' में उड़ान में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु रही हैं। सभी स्नातक अधिकारी नौसेना में अलग-अलग जहाजों के बेड़े पर नियुक्त होंगे, जहां वे 'मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट' और 'हेलीकॉप्टर' उड़ाएंगे।"
नौसेना में एक नेवीगेटर लड़ने का भी काम करता है। वायु सेना के विपरीत नौसेना के सभी विमान लड़ाई में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, "यह पहली बार हुआ है जब भारतीय नौसेना में महिलाओं को नेवीगेटर नियुक्त किया गया है। यह गर्व का अवसर है क्योंकि उन दोनों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।"
नेवीगेटर्स का काम बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। उन पर एक विमान को पूरे समय सही स्थिति में रखने के अलावा यात्रा की योजना, यात्रा के समय पायलट को गंतव्यों की दूरी और अनुमानित समय की जानकारी देने के साथ-साथ मौसम संबंधी खतरों से विमान का बचाव सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications