सेंसेक्स पहुंचा 17000 के पार (राउंडअप)
इसी तरह निफ्टी सूचकांक पांच हजार के आंकड़े को पार करते हुए 63.45 अंकों की बढ़त के साथ 5052.45 पर बंद हुआ।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.90 अंकों की गिरावट के साथ 16772.75 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.25 अंक की मामूली गिरावट 4988.75 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 69.02 अंक चढ़कर 6465.61 पर और स्मॉलकैप 32.53 अंक बढ़कर 7527.32 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17041.79 के उच्चतम और 16635.75 के न्यूनतम स्तर को छूआ। निफ्टी ने 5063.30 के उच्चतम और 4932.80 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से 12 में तेजी जबकि एक में गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.95 फीसदी की तेजी जबकि उपभोक्ता वस्तु सेक्टर के शेयरों में 1.35 फीसदी की गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1452 शेयरों में तेजी जबकि 1240 में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications