अमेठी में प्रियंका बनीं राहुल की ड्राइवर
राहुल और प्रियंका सबसे पहले अमेठी के गौरीगंज पहुंचे। वहां उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की बैठकों में हिस्सा लिया।
इस दौरान प्रियंका नए रूप में नजर आईं। वह राहुल की हरे रंग की क्वालिस जीप चला रही थीं।
गौरीगंज के बाद राहुल और प्रियंका मुंशीगंज अतिथि गृह के लिए रवाना हो गए। वहां दोनों खाना खाने के बाद दूसरे क्षेत्रोंे का दौरा करेंगे।
राहुल-प्रियंका के दौरे के मद्देनजर यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। राहुल की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के जवानोंे के साथ-साथ स्थानीय पुलिस और पीएसी के जवानों की भारी तैनाती की गई है।
खास बात यह है कि जहां-जहां राहुल-प्रियंका के कार्यक्रम हैं, मीडिया को वहां से करीब एक किलोमीटर दूर ही रखा जा रहा है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से राहुल और प्रियंका की सुरक्षा में खामियों की शिकायत की थी, जिस पर प्रदेश सरकार ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा को लेकर परेशान होने वाली कोई बात नहीं है।
बताया जा रहा है कि राहुल शुक्रवार शाम को ही दिल्ली लौट जाएंगे, जबकि प्रियंका अगले दिन 21 नवंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
अपने दौरे के दौरान राहुल और प्रियंका राजीव गांधी ट्रस्ट के तहत चल रही महिला परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications