दिल्ली में डेंगू के 25 नए मामले सामने आए
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तापमान गिरने की वजह से डेंगू के मामलों की संख्या अगले 10 दिनों में कम होने की उम्मीद है।
डेंगू मामलों के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने कहा," पिछले दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जो मच्छरों को फैलने से रोकने में सहायक होगी।"
दिल्ली में अभी तक डेंगू से दो लोगों की मौत हुई है जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर तथा नौ माह का एक बच्चा शामिल है।
दिल्ली नगर निगम के पार्षदों ने गुरुवार को डेंगू के बढ़ रहे मामलों को लेकर चिंता जाहिर की थी। पार्षदों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मच्छरों को फैलने से रोकने के लिए कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications