गóो की पूर्व कीमत लागू करने पर सहमत हुई सरकार
लोकसभा में सदन के नेता और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में इस मुद्दे का समाधान निकाला गया। सरकार ने गóो की कीमत को लेकर संसद में एक नया विधेयक लाने का भी फैसला किया।
बैठक के बाद राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजित सिंह ने कहा कि पूर्व की गन्ना मूल्य नीति फिर लागू की गई है जिसके तहत गóो का भाव राज्य सरकारें तय कर सकेंगी।
सिंह ने कहा, "किसानों को फेयर एवं रिम्युनेरेटिव प्राइस (एफआरपी) से ज्यादा कीमत मिलेगी।" उन्होंने कहा कि सरकार इस बारे में एक नया विधेयक लाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों द्वारा सुझाई गई कीमत और केंद्र सरकार की कीमत के बीच के अंतर का भुगतान मिल मालिक करेंगे।
अजित सिंह ने यह भी कहा कि किसानों का आंदोलन खत्म हो गया है और सोमवार से संसद सुचारू रूप से चलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications