हिमपात में फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया
हिमपात प्रभावित जिले में नौ नवंबर से 300 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। इनमें सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। भारी हिमपात के बाद इस इलाके में सड़क मार्ग बंद हो गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अजय भंडारी ने आईएएनएस से कहा, "बर्फबारी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए आज (शुक्रवार) सुबह लाहौल घाटी में एक 26 सीटों वाला निजी हेलीकॉप्टर भेजा गया।"
उन्होंने कहा कि इससे पहले गुरुवार को एक छह सीटों वाला शासकीय हेलीकॉप्टर भी वहां भेजा गया था और इससे करीब 30 लोगों को बाहर लाया जा सका है।
उन्होंने कहा, "बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए 26 सीटों वाला हेलीकॉप्टर 'मेस्को' से किराए पर लिया गया।"
रोहतांग र्दे से गुजरने वाला लाहौल घाटी का अकेला सड़क मार्ग नौ नवंबर से बंद है। इसे अब तक नहीं खोला जा सका है।
'जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स' (जीआरईएफ) के एस. के. दून का कहना है कि पिछले 11 दिनों से बर्फ हटाने का काम जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications