चंडीगढ़ के 3 छात्रों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
नोडल अधिकारी एच.सी.गेरा ने शुक्रवार को कहा, "गुरुवार को उनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इनमें से एक छात्र जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है, कुछ दिनों पहले दक्षिण कोरिया गया था।"
चंडीगढ़ में अभी तक स्वाइन फ्लू के 460 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 116 मामलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें चंडीगढ़ के अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं के 50 से अधिक छात्र शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications