मां के अवसादग्रस्त रहने से बच्चों में अस्थमा की संभावना
'जोन्स हॉपकिन्स' के शोधकर्ताओं ने छह महीने के अध्ययन के दौरान 262 माताओं के साक्षात्कार के बाद मिले आंकड़ों का विश्लेषण करके पाया कि जिन माताओं में अवसाद के लक्षण अधिक गहरे होते हैं उनके बच्चों में अस्थमा के लक्षण अधिक स्पष्ट होते हैं।
इसके विपरीत जिन माताओं में अवसाद के लक्षण बहुत कम देखे गए उनके बच्चों में अस्थमा की संभावना भी कम देखी गई।
'जोन्स हॉपकिन्स एडहेरेंस रिसर्च सेंटर' की बाल मनोवैज्ञानिक क्रिस्टीन रीकर्ट के मुताबिक अध्ययन में देखा गया कि मां में अवसाद बढ़ने के साथ-साथ बच्चों में अस्थमा के लक्षण स्पष्ट होते जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications