पत्नी की हत्यारे को 14 साल की कैद
सिडनी, 20 नवंबर (आईएएनएस)। एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को अपनी पत्नी द्वारा पालतु कुत्ते को जगाना इतना नागवार गुजरा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी और फिर एक पब में जाकर पीने लगा। शुक्रवार को मेलबर्न की एक अदालत ने 2008 में हुई इस हत्या के सिलसिले में हत्यारे पति को 14 साल की कैद की सजा सुनाई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एन्थनी शेरना को पत्नी सुजैन वाइल्ड की हत्या का दोषी पाया गया।
शेरना ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के चिल्लाने की वजह से कुत्ता जाग गया । इसी से नाराज होकर उसने उसकी गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
उसने पुलिस से कहा, "मैं उसे मारना चाहता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications