हंगामे के दौरान भाजपा का नेतृत्व करते नजर आए वरुण गांधी
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित 29 वर्षीय वरुण भाजपा के उन सांसदों को नेतृत्व करते देखे गए जो सरकार की गन्ना मूल्य नीति पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंचे।
वरुण ने आईएएनएस से कहा, "मेरा ग्रामीण इलाका है। वहां ज्यादातर लोग किसान हैं। ऐसे में मुझे विरोध दर्ज कराने में आगे रहना ही था।"
यह पूछने पर कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था तो उन्होंने कहा, "मेरे नेता मुझे सलाह देते हैं।"
गौरतलब है कि गन्ना किसाानों के मसले पर हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई और फिर बाद में सोमवार तक स्थगित कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications