अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 13 मरे, 47 घायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह आत्मघाती हमला गवर्नर कार्यालय के पास एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किया गया।
प्रांत के गवर्नर रोहुल अमीन ने बताया कि घायलों का इलाज उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) प्रांतीय पुनर्निर्माण टीम के एक अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में 15 की हालत गंभीर बनी हुई है।
सुबह नौ बजे मोटरसाइकिल पर सवार एक हमलावर ने गर्वनर कार्यालय के पास खुद को विस्फोट से उड़ा दिया।
एक अन्य घटना में पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर में एक कार को निशाना बनाकर सड़क किनारे किए गए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में यह आत्मघाती हमला हामिद करजई के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद के शपथ लेने के एक दिन बाद हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications