चीन में 450,000 से अधिक करोड़पति
'बोस्टन कन्सल्टिंग ग्रुप' (बीसीजी) द्वारा गुरुवार को जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद चीन में लोगों की व्यक्तिगत संपदा लगातार बढ़ रही है।
'बीसीजी ग्रेटर चाइना' के प्रबंध निदेशक फ्रेंकी लींग का कहना है, "यकीनन धन के मामले में चीन दुनिया का सबसे अधिक सम्पन्न बाजार है। बढ़ती आय और उच्च बचत दर के कारण धनवान लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।"
फ्रेंकी को उम्मीद है कि अगले चार वर्षो में चीन में करोड़पतियों की संख्या 800,000 हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications