चीन की यात्रा पर जाएंगे मीरवाइज
श्रीनगर, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के प्रमुख मीरवाइज उमर फारुक की 28 नवंबर को ईद के बाद चीन जाने की योजना है। वह एक स्वंयसेवी संगठन के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।
मीरवाइज के करीबी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वह जल्द ही वीजा के लिए आवेदन करेंगे। अगर उनकी यह यात्रा संभव होती है तो चीन का दौरा करने वाले एक पहले कश्मीरी अलगाववादी नेता होंगे।
राजनीतिक हलकों में इस प्रस्तावित यात्रा को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह ऐसे समय पर होने जा रही है जब चीन द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को स्टेपल किया गया वीजा जारी करने के मसले पर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक मतभेद हैं।
चीन द्वारा दलाई लामा की अरूणाचल प्रदेश यात्रा का विरोध करने के दौरान ही कश्मीरियों के लिए अलग से वीजा स्टेपल किए जाने का मसला उठा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications