बुंदेलखंड को 7266 करोड़ का पैकेज

बुंदेलखंड को 7266 करोड़ का पैकेज

पिछड़ेपन की समस्या से जूझ रहे बुंदेलखंड के लोगों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र के लिए 7266 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज को मंज़ूरी दे दी है.

यह पैकेज तीन साल के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत किया गया है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह महत्वपूर्ण फ़ैसला किया गया.

कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने पत्रकारों को बताया कि पैकेज के तहत उत्तर प्रदेश के सात और मध्य प्रदेश के छह ज़िले शामिल होंगे.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर और महोबा और मध्य प्रदेश के छतरपुर, दमोह, दतिया, पन्ना, सागर और टीकमगढ़ को इस पैकेज में शामिल किया गया है. अंबिका सोनी ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में विशेष पैकेज के कार्यान्वयन की प्रगति की निगरानी के लिए केंद्रीय स्तर पर एक निगरानी समूह का गठन किया जाएगा जिसमें योजना आयोग के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रभारी सदस्य बतौर अध्यक्ष और सह अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे.

इसके अलावा समूह में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव सदस्य के रूप में और कुछ अन्य सदस्य शामिल होंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+