फ्लोरेंस में बार्बी गुड़िया की नीलामी
लंदन स्थित सूदबी ने इस नीलामी का आयोजन किया है। नीलामी से होने वाली राशि का परोपकार या दान के लिए उपयोग किया जाएगा।
फ्लोरेंस की सेराग्लियो दीर्घा में गुरुवार से 500 बार्बी गुड़ियाओं के संग्रह को प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।
गुड़ियाओं के परिधान इतालवी डिजाइनर एलिएना लोरीना ने डिजाइन किए हैं।
दुनिया की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध गुड़िया बार्बी की 50वीं वर्षगांठ पूरी होने के अवसर पर बार्बी के निर्माता मैटल्स ने इस शो को प्रायोजित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications