मध्य प्रदेश में पानी के लिए हत्या

छतरपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बुंदेलखण्ड में भले ही पिछले सालों जैसा सूखा न हो, मगर पानी अब भी खून से महंगा है यही वजह है कि लोग पानी की खातिर खून बहाने से भी नहीं चूक रहे हैं। छतरपुर में तो साझेदारी के कुएं से सिंचाई करने पर एक व्यक्ति की हत्या ही कर दी गई।

मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाने के कुड़र गांव का है। यहां नीलम द्विवेदी और तुलसी पंडित के परिजन ने मिलकर अपने खेत की सिंचाई के लिए साझेदारी में कुआं बनवाया था। दोनों परिवार जो आपस में रिश्तेदार भी हैं, बारी-बारी से सिंचाई करते थे। मंगलवार को तुलसी के परिजनों के मना करने के बावजूद नीलम ने कुएं के पानी से सिंचाई कर ली, इस पर विवाद इतना बढ़ गया कि बुधवार को तुलसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से नीलम पर हमला कर दिया जिससे उसकी जान चली गई।

छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम. एल. छारी ने आईएएनएस को बताया कि इस हत्या की मूल वजह कुएं के पानी से सिंचाई करना है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ बमीठा थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+