लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। गन्ना किसानों की मांग को लेकर गुरुवार को लोकसभा में हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
शीतकालीन सत्र के पहले दिन की शुरुआत दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। प्रश्नकाल आरंभ होते ही समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य लोकसभा अध्यक्ष के आसन के समीप आकर गन्ना किसानों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
गौरतलब है कि ये किसान गन्ने की कीमत 280 रुपये प्रति क्विं टल करने की मांग कर रहे हैं। गन्ना किसानों की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष महेंद्र सिंह टिकैत इन दिनों सैकड़ों किसानों के साथ दिल्ली में धरने पर बैठे हैं।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications