राजस्थान में निकाय प्रमुख चुनाव के लिए 2733 महिला उम्मीदवार

राज्य में 2 हजार 590 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। राज्य में 143 महिलाएं अनारक्षित सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इनमें अनुसूचित जाति की 30, अनुसूचित जनजाति की 6, अन्य पिछडा वर्ग की 50 तथा सामान्य वर्ग की 57 महिलाएं हैं। मांगरोल, बाड़मेर, चित्तौडगढ.,निम्बाहेडा, आमेट,नाथद्वारा तथा कानौड नगरपालिका में एक भी अनारक्षित सीट से महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के.पाण्डे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी से 707 महिला, भारतीय कम्प्युनिस्ट पार्टी से 1, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से 26, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से 762, बहुजन समाज पार्टी से 81, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से 9, तथा 1 हजार 147 महिलाएं निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 167 महिला उम्मीदवार जयपुर नगर निगम से चुनाव मैदान में हैं। जोधपुर नगर निगम से 127, बीकानेर से 124 तथा कोटा नगर निगम से 115 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ब्यावर नगर परिषद से 69, अलवर 114, भरतपुर 165, गंगानगर 112 पाली 73, सीकर 102, उदयपुर में 84 टोंक 58, चूरू 60, हनुमानगढ़ में 63 तथा झुन्झुनू नगर परिषद से 74 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+