गीता औलख हत्याकांड में 6 और गिरफ्तार, पति को जमानत
लंदन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। लंदन में भारतीय मूल की महिला गीता औलख हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को छह और लोगों को गिरफ्तार किया है।
लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गीता औलख के पति हरप्रीत औलख सहित छह लोगों को गुरुवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि लंदन के एक उपनगरीय इलाके में ब्रिटिश पंजाबी महिला की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। महिला सोमवार को लंदन मेंएक सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिली थी और बाद में उसकी मौत हो गई। उसके हाथ कटे हुए थे और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशाने थे।
पुलिस ने बताया था कि लंदन के उपनगरीय इलाके से 28 वर्षीय गीता औलख घायल अवस्था में मिली थी। उसके सिर पर घाव के निशान थे और उसके हाथ भी कटे हुए थे। औलख की मौत अस्पताल में हुई। वह ब्रिटेन के सबसे बड़े एशियाई रेडियो स्टेशन 'सनराइज रेडियो' में रिसेप्शनिस्ट थीं।
जांचकर्ताओं का मानना है कि औलख पर सोमवार को उस वक्त हमला किया गया जब वह दफ्तर में काम खत्म करने के बाद अपने दोनों बच्चों को लेने जा रही थी। महिला के बच्चों की आयु आठ और नौ वर्ष है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications