पेशावर में आत्मघाती हमला, 15 मरे, 20 घायल
इस्लामाबाद, 19 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर में गुरुवार को आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 15 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने निजी टीवी डॉन न्यूज के हवाले से खबर दी है कि यह विस्फोट पेशावर के खबर रोड पर हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और राहत दल मौके पर रवाना कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications