कृतज्ञ राष्ट्र ने दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके 92वें जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार को कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
यमुना नदी के किनारे स्थित शक्ति स्थल पर तड़के दिवंगत नेता की याद में एक समारोह हुआ।
लौह महिला इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने कहा, "देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के मौके पर हमें देश की हरेक महिला को सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।"
गुरुवार शाम माधवी मुद्गल और उनका समूह तथा गीता चंद्र और नाट्य वृक्ष नृत्य कंपनी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications