केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन को मंजूरी दी (लीड-1)
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं से कहा, "मंत्रिमंडल ने इस संबंध में आरंभिक गतिविधियों के लिए 4337 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।"
उन्होंने कहा कि मिशन का आरंभिक उद्देश्य वर्ष 2012 तक 200 मेगावॉट बिजली पैदा करना है।
शोध और विकास पर आरंभ में 355 करोड़ रुपये के आवंटन का उल्लेख करते हुए सोनी ने कहा कि यह लागत कम करने में सहायक होगा।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में मनमोहन सिंह ने कहा था कि सौर ऊर्जा मिशन 14 नवंबर को शुरू किया जाएगा। परंतु कार्यान्वयन की अधूरी तैयारी के कारण इसकेशुरू करने की तिथि को टाल दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications