सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत
लखनऊ, 19 नवंबर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गुरूवार तड़के एक टैंकर और टाटा सूमो की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के आठ सदस्यों को मौत हो गई।
जिले के सासनी थाना-प्रभारी एन.पी.सिंह राघव ने आईएएनएस को बताया कि हादसा तड़के करीब दो बजे आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर हुआ। राघव ने बताया दुर्घटना में एक ही परिवार के आठ सदस्यों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राघव ने कहा कि सूमो में सवार लोग अलीगढ़ के रहने वाले थे और हाथरस में बेटी की शादी तय कर एक मंदिर में दशर्न करके वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक टैंकर का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। टैंकर कब्जे में लेकर उसकी तलाश की जा रही है
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications