उड़ीसा में बारिश के बाद तापमान में गिरावट
भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि भुवनेश्वर और तलचर में रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो कि पिछले 57 वर्षो में नवंबर महीने में दर्ज किया गया उड़ीसा का सर्वाधिक तापमान था। बुधवार को भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 32 और तलचर में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट आई है।
उन्होंने कहा कि गुरुवार को भी प्रदेशभर में बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और इससे तापमान और भी गिर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications