अंधविश्वास के कारण बीवी को छोड़ा
अंधविश्वास से जुड़ी यह घटना चीन की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शंघाई शहर की है। समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने बुधवार को खबर दी कि वांग नाम की महिला ने पति की मौत के बाद चार वर्ष पहले अपने एक साथी के साथ विवाह कर लिया। परंतु उसका दूसरा पति उसे बताए बिना ही अपने गृहनगर भाग गया।
जब वांग ने अपने 38 वर्षीय दूसरे पति से संपर्क किया तो उसने उसे छोड़ने की वजह बताई। वांग के पति ने कहा कि एक ज्योतिषी ने उसे बताया है कि अगर वह उसके साथ रहता है तो उसके पूर्व पति की तरह उसकी भी मौत हो जाएगी।
खबरों में कहा गया है कि वांग चीन के जियांगसी प्रांत में अपने दूसरे पति को इस बात के लिए राजी करने जा रही है कि वह किसी ज्योतिषी की बात पर ध्यान न दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications