शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 17,004.98 पर खुला लेकिन कुछ ही देर बाद गिरावट के साथ 16,963.45 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को सेंसेक्स 16,998.78 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' गिरावट के साथ 5,043.95 पर खुला और कुछ ही देर बाद गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 5050.10 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को निफ्टी 5054.70 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications