स्वाइन फ्लू से 3 की मौत, मृतकों की संख्या 537 हुई
राजस्थान में फ्लू से दो लोगों की मौत हो गई। उधर मध्य प्रदेश में एक मरीज की इस बीमारी से मौत हुई। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश में जिस मरीज की मौत हुई है वह महाराष्ट्र से है और उसका यहां इलाज चल रहा था।
देश में इस बीमारी से सबसे अधिक लोगों की मौत महाराष्ट्र (214) में हुई है। इसके बाद कर्नाटक में 119 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।
नए मामलों में हरियाणा से 27, राजस्थान 25, दिल्ली 15, केरल 14, कर्नाटक 10, तमिलनाडु 5, पंजाब 2 शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications