गन्ना मूल्य नीति पर सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : भाजपा
पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए जिसमें कृषि मंत्री शरद पवार को भी उपस्थित रहना चाहिए। हम अपने सुझाव देंगे।"
उन्होंने कहा कि भाजपा शुक्रवार को भी इस मुद्दे को संसद के दोनों सदनों में उठाएगी और लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव लाने और राज्यसभा में प्रश्नकाल स्थगित कराने की कोशिश करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications