अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 10 नागरिकों की मौत
काबुल, 19 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत उरुजगान में गुरुवार को एक आत्मघाती बम हमले में 10 नागरिकों की मौत हुई और कई घायल हो गए।
डेहरावाड जिले में दोपहर 3.30 बजे हुए आत्मघाती विस्फोट में करीब 24 लोग घायल भी हुए।
एक अधिकारी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने पहले एक सैन्य काफिले को निशाना बनाने का प्रयास किया लेकिन सैनिकों ने उसके प्रयास को विफल कर दिया। इसके बाद हमलावर ने एक भीड़ भरे इलाके में खुद को उड़ा लिया।
राष्ट्रपति हामिद करजई के दूसरी बार पद की शपथ लेने के कुछ घंटों के बाद ही यह आत्मघाती हमला हुआ।
करजई के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन सहित कई विदेशी और सैकड़ों देशी मेहमान शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications