प्रियंका के साथ शुक्रवार को अमेठी पहुंचेंगे राहुल
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल और प्रियंका का कार्यक्रम पूरी तरह गैर राजनीतिक है। बताया जा रहा है कि राहुल शुक्रवार को ही दिल्ली लौट जाएंगे, जबकि प्रियंका अगले दिन 21 नवंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
दोनों का कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है। जहां जिला प्रशासन दौरे के बारे में कुछ बोलने से इंकार कर रहा है वहीं जानकारी मिली है कि राहुल की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के जवान अमेठी के मुंशीगंज अतिथि गृह पहुंच चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार दोनों भाई-बहन अपने दौरे के दौरान राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत चल रही महिला परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications