अपहरण के मामले में हवालात पहुंची समलैंगिक युवती
स्थानीय समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने बुधवार को खबर दी कि यह घटना दक्षिणी चीन के बेईहाई शहर की है। यहां ली (27) नाम की समलैंगिक युवती ने अपनी पूर्व मित्र जियाओ ली के पुरुष साथी ए पेंग (24) का अपहरण कर लिया था। ली ने अपनी पूर्व मित्र से 117,165 डॉलर की फिरौती मांगी थी।
ली को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। उल्लेखनीय है कि जियाओ ने इसी वर्ष ली को छोड़कर ए पेंग से मित्रता कर ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications