इंदौर में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ वकीलों का आंदोलन
इंदौर बार एसोसिएशन के सचिव जी.पी.यादव ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया है कि उक्त न्यायाधीश ने बीते दिनों एक मामले की सुनवाई के दौरान अवकाश प्राप्त न्यायाधीश एस.एन. शर्मा से न्यायालय में अभद्र व्यवहार किया। उनके इस व्यवहार के बाद बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से उक्त न्यायाधीश की अदालत में किसी भी प्रकरण की सुनवाई में शामिल न होने का निर्णय लिया गया।
यादव के अनुसार वह न्यायाधीश पहले भी अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। उनके इस व्यवहार के खिलाफ गुरुवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि यह आंदोलन न्यायाधीश के स्थानांतरण तक जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश के अभद्र व्यवहार की घटना से उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और रजिस्ट्रार को भी अवगत करा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications