मणिपुर में सुरक्षाबलों के गश्ती वाहन पर ग्रेनेड से हमला, 3 घायल
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इम्फाल में गुरुवार शाम 5.45 बजे मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने असम राइफल्स के गश्ती वाहन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "मोटरसाइकिल पर सवार उग्रवादियों ने असम राइफल्स के गश्ती वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान और पास में खड़ा एक व्यक्ति घायल हो गया।"
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्धसैनिक बल के एक जवान की हालत चितांजनक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार इस घटना के बाद आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications